Friday 14 November 2014

अपना भारत देश महान : बाल कविता

26 जनवरी 2015 को दैनिक जागरण में प्रकाशित 

उत्तर में हिमालय इसके 
है पश्चिम मे पाकिस्तान । 
हिन्द महासागर दक्षिण में,  
अपना भारत देश महान ।

पूरब में बंगाल की खाड़ी 
पश्चिम सागर अरब विशाल 
गर्व हमे अपने देश पर 
लोकतन्त्र की यह मिसाल ॥

सैकड़ों किस्म के धर्म, जाति 
अनेक प्रकार की  वाणी। 
गंगा नदी सबसे बड़ी , 
दिल्ली इसकी राजधानी  । 

दक्षिण में  केरल, तमिलनाडू 
है , कर्नाटक, आंध्र प्रदेश। 
जनसंख्या के गणित से तो  
सबसे बड़ा उत्तर प्रदेश ॥

राजस्थान में रेगिस्तान 
आगरा मे है ताजमहल 
मुंबई मे सिनेमा की 
रहती सदा ही चहल पहल। 

भारत भूमि प्यारी हमको 
करते सदा इसको नमन 
देश की रक्षा के हेतू 
तन, मन, धन कर दें अर्पण।  
.............
 नीरज कुमार नीर / 15/09/2014 


6 comments:

  1. बहुत बढियाँ कविता

    ReplyDelete
  2. सभी मित्रों को बाल-दिवस की वधाई !
    सुन्दर प्रस्तुतीकरण !

    ReplyDelete
  3. बहुत ही सुन्दर बाल कविता, धन्यबाद अपपका।

    ReplyDelete
  4. नक्शा उतार दिया देश समाज का ...बाल दिवस की बधाई ...

    ReplyDelete
  5. देश के एक सूत्र में बाँध दिया आपने
    बहुत सुन्दर बाल रचना

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुत मूल्यवान है. आपकी टिप्पणी के लिए आपका बहुत आभार.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...